विगत दिनों हुई बारिश एवं नेपाल राष्ट्र से राप्ती नदी में पानी छोड़े जाने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। *वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मी0 से 40 से0मी0 नीचे 104.220 मी0 पर है।* श्रावस्ती में राप्ती बैराज से पानी का डिस्चार्ज तेजी से घट रहा है। जनपद बलरामपुर में देर शाम तक जलस्तर घटना शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में जनपद में बाढ़ की स्थिति नहीं है।
 सतर्कता के दृष्टिगत राजस्व, पुलिस, मेडिकल, बाढ़ खण्ड की टीमें एलर्ट मोड पर हैं। तटबंधो की सतत निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव से सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारी तैयारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 
राहत एवं बचाव के लिए जनपद में एक टीम फ्लड पी0ए0सी0-15 जवान एवं 03 हवलदार 02 मोटबोट्स के साथ तैनात हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए पर्याप्त नावें तथा मोटर बोट्स उपलब्ध हैं। 
इमरजेन्सी स्वास्थ्य सेवाओं के स्वास्थ्य विभाग की 32 मेडिकल टीमें गठित हैं। 32 बाढ़ चौकियां एवं 19 बाढ़ शरणालय बनाये गये हैं। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय हैं। इसके साथ ही जनपद स्तरीय बाढ़ आपदा कन्ट्रोल रूम 24 घन्टे सक्रिय है तथा हेल्पलाइन नम्बर-9170277336, 8960010336, 05263-236250 संचालित हैं। 

       इसके अलावा तहसील बलरामपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 05263-234024, तहसील तुलसीपुर का कन्ट्रोल रूम नम्बर- 9400696224, तहसील उतरौला के कन्ट्रोल रूम नम्बर- 7991441311, 9454416061 संचालित है। तटबंधों की सुरक्षा एवं कटान से सम्बन्धित सूचनाओं के लिए बाढ़ खण्ड बलरामपुर का हेल्प लाइन नम्बर 05263-232283 अथवा 7706881121 तथा  सीएमओ ऑफिस का कन्ट्रोल रूम न०- 7704995639 एवं 9838616121 है। इसके अलावा एम्बुलेन्स सेवा 108 कॉल पर सम्पर्क कर मदद ली जा सकती है।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
          रिपोर्टर वी. संघर्ष
            बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने