समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश -माफिया के बयान से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि मठाधीश का जीवन सनातन धर्म व समाज को समर्पित होता है। वो संस्कृत, वेद-पुराणों को निःशुल्क शिक्षा दिलाते हैं,धार्मिक अनुष्ठान में लीन रहते हैं।उनकी तुलना माफिया से करना अत्यंत निन्दनीय है।धर्म विरोधी ताकतों से मठाधीश ही मोर्चा लेते हैं। युवा मोर्चा जिला मंत्री सन्त मणि तिवारी ने कहा कि समाज वादी पार्टी के मुखिया ने ऐसा ओछा बयान देकर सनातनियों को अप मानित करने का काम किया है। शशांक वर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान की धरती ऋषि मुनियों और सन्तों की तपोभूमि है। ऐसे में एक विशेष समु दाय को खुश करने और चन्द लाइनों मे सुर्खियो को बटोरने के लिए अखिलेश यादव का यह बयान घोर निन्दनीय है। जिला उपाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि हिंन्दू समाज की भाव नाओं को ठेस पहुंचाने का जो कृत्य किया गया है उससे समस्त हिंन्दू समाज में रोष व्याप्त है।भाजयुमो नगर अध्यक्ष रोहित राज गुप्ता ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता के द्वारा अखिलेश यादव के इस बयान का बदला सूद समेत लेगी। लालमन वर्मा, आशीष कुमार वर्मा,राजेश कुमार सोनी, अरविन्द कुमार वर्मा, राज कुमार वर्मा रवि कौशल,अपूर्व चौहान, विकास कुमार, सनी गुप्ता, लकी पटवा राम पाल वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


             हिन्दी संवाद न्यूज़ से
            असगर अली की रिपोर्ट 
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने