आज दिनांक 28.09.2024 को थाना जलेश्वर के उपनिरीक्षक चिरंजीव राउत राज्य उड़ीसा द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि  बस संख्या यू०पी०51 ए0टी0 6297( कृष्णा बस)  जो डुमरियागंज सिद्धार्थनगर से विभिन्न तीर्थ  स्थलो का भ्रमण करते हुए उड़िसा प्रान्त के बाबा भुनेश्वरनाथ, कोणार्क ,जगन्नाथपुरी की यात्रा करक लौट रही थी कि रास्ते में ही  पलट गयी। यह खबर मिलते ही मृ्तकों के परिवार में कोहराम मच गया। उक्त बस में थाना गौरा चौराहा, जनपद बलरामपुर के 11 व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें से 04 की मृत्यु हो चुकी है। मृतक व्यक्तियो में  थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के 02 व्यक्ति है ।   
मृतकों का व नाम पता –
1.राजेश कुमार मिश्रा  पुत्र तुलसीराम मिश्रा निवासी ग्राम पिपरा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 
2.कमला देवी पत्नी पुद्दुन यादव निवासी ग्राम बेलहंसा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 
3.रामप्रसाद (इटवा जनपद सिद्धार्थनगर)
4.संतराम (इटवा जनपद सिद्धार्थनगर)

घायल का नाम व पता –
1.मुला यादव पत्नी राजकुमार यादव 
2.शान्ति यादव पत्नी ननकने यादव निवासी गण मिश्रौलिया थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 
3.कपूर सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम 
4.हेमलता सिंह पत्नी कपूर सिंह निवासी गण ग्राम बीरपुर पोखरा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर 
5.तुषार मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा  निवासी ग्राम पिपरा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
6.विट्टा देवी पत्नी रामप्रसाद यादव निवासी 
7.रामप्रसाद यादव पुत्र भल्लू यादव निवासी ग्राम भगवतपुर मश0 भगोसर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर। 
8.सजीवन यादव पुत्र संपत यादव निवासी ग्राम सहियापुर कठेर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर। 
9 -पुद्दन यादव पुत्र निवासी बेलहसा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर   10- बुधई लाल गुप्ता पुत्र रामसुंदर गुप्ता निवासी अदमतारा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर। 

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने