उतरौला बलरामपुर बारह रबी उल अव्वल के मौके पर रविवार को नगर के मुख्य मार्ग पर रात्रि में आलीशान सजावट किया गया है और आज निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर पूरी तैयारी  कर ली गई हैं। इस मौके पर बाजार से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी बाजार की तरह से सभी जगहों पर सजावट की गई है। साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किए हैं।पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) की यौमे विलादत यानी ईद मीलादुन्नबी के मौके पर 
 सुन्नी जामा मस्जिद को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।जगह-जगह हरे झण्डे लगा दिए गए हैं, झंडियों, फूलों व झालरों से सजावट हो रही है। स्थानीय बाजार में विशाल गेट भी बनाया गया है,पूरे बाजार को आलीशान ढंग से सजाया गया है। वहीं इस्लामिक झण्डे व बैनरों से सजी दुकानें लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
मुसलमानों में बारह रबी अव्वल (ईद मीलादुन्नबी) का त्यौहार काफी अहम माना जाता है। आज निकलने वाला जुलूस-ए-मुहम्मदी मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, इसकी तैयारी को अन्तिम रूप देने में कल से ही लोग जुटे हुए हैं। तैयारियां अपने शबाब पर पहुंच गई हैं। महदेईया बाजार,चमरू पुर, रूखी मझारी, बनगवां, कुरकुटपुरवा आदि ऐसे जगहों पर  सभी मुस्लिम इलाकों में जश्न-ए-ईद मीदुन्नबी की तैयारी देखी जा रही है। मस्जिदे मुहम्मदी की तस्वीर बोर्ड पर नजर आने लगी हैं। महदेईया बाजार में भव्य गेट के अलावा जगह-जगह रंग-बिरंगी झंडियां लग चुकी है। पूरे बाजार को लाइटिंग,फूलों, झालरों से सजाया गया है। जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों को भी सजाया संवारा जा रहा है। बनगवां जाने वाले मार्ग पर भी भव्य गेट के अलावा जगह-जगह रंग-बिरंगी झंडियां लग चुकी है। जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों को भी सजाया संवारा जा रहा है। नौजवानों में काफी उत्साह है। पूरे शिद्दत से सजावट को अन्तिम रूप देने में लगे हुए हैं।

        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
       असगर अली की रिपोर्ट
        उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने