उतरौला बलरामपुर विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत हासिम पारा में मंगल कलश यात्रा के मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुमार गुप्ता कमलापुरी व गौ सेवक,विशिष्ट अतिथि राम चन्द्र गुप्ता व प्रधान रविन्द्र कुमार गुप्ता ने कलश यात्रा का जुलूस को रवाना किया।
श्री राम कथा का शुभारम्भ होने से पहले मंगल कलश यात्रा में लगभग 300 महिलाओं ने शामिल होकर मंगल कलश यात्रा में भाग लिया। ग्राम पंचायत हाशिम पारा में नव युवको ने गणेश पूजन के महोत्सव पांच दिवसीय का संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ से पहले लगभग 300 महिला ओं ने शामिल होकर मंगल कलश यात्रा के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वैश्य समाज के रवीन्द्र कुमार गुप्ता,  विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचन्द्र गुप्ता,व ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार गुप्ता के द्वारा ग्राम हाशिम पारा में कलश यात्रा के जुलूस को रवाना किया, कलश यात्रा में प्रभु श्रीराम के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।जिसमें शिव मन्दिर से होते हुए काली माई थान मन्दिर पर पहुंचकर सभी महिलाओं के कलश को प्रधान रविन्द्र कुमार गुप्ता ने कलश मे जल भरकर जुलूस को फिर से रवाना करके श्री राम कथा ग्राउंड मे पहुंच कर इस कार्यक्रम को संपन्न किया। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया, इस दौरान साउंड के भजनों पर भक्तगणों ने खूब झूमे और रामजी को अपने मन में बसाए रखना.अवध में आए हैं श्री राम.की जो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम,मेरे रामजी से कह देना जय सियाराम.आदि भजनों ने भाव विभोर कर नारा लगाया, जिसमें अध्यक्ष राधे विक्रम गुप्ता ने बताया कि श्री राम कथा का  अयोध्या धाम से कथा करने के लिए अमृता त्रिपाठी के द्वारा पांच दिवसीय कथा सुनाया जाएगा। इस अवसर  प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय मानव कल्याण रविन्द्र कुमार गुप्ता,  पंडित लक्ष्मी मिश्रा, रुपेश सोनी,अनूप मिश्रा अश्विनी मौर्या,मंजीत मिश्रा,अनुज कुमार  गुप्ता दीपक गुप्ता,बेचन गुप्ता,विष्णु गुप्ता,किशन लाल गुप्ता,अमित कुमार गुप्ता, संदीप गुप्ता, गोलू गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,राहुल गुप्ता, आडवाणी मिश्रा,विनोद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, उमेश मिश्रा, प्रेमलाल यादव, लाल जी तिवारी, नन्द लाल शर्मा, कृष्ण कुमार हनुमान कौशल, रूपेश गुप्ता,नीतू गुप्ता,पवन कुमार यादव, बरेली के अंकित चंद्रा ,अमन गुप्ता,उमेश गुप्ता, गब्बर, छोटकू यादव, दिनेश, रामदीन गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद सहित तमाम भक्ति गणो व महिलाओ ने अपना अपना कलश लेकर शामिल हुईं।


          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             असगर अली 
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने