अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संघर्षों की जीवन यात्रा पर आधारित सचित्र प्रदर्शिनी भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और सेवा पखवाड़ा एवम प्रदर्शिनी के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संयोजन में जिला मुख्यालय स्थित शहजादपुर अकबरपुर के डाक्टर जी के जेटली इण्टर कालेज में लगाया गया।
      सचित्र प्रदर्शिनी के संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन यात्रा पर आधारित यह प्रदर्शिनी प्रधानमंत्री जी की बाल्यकाल से प्रधानमंत्री बनने तक की कठिनाइयों भरी जीवन की कहानी बताती है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने बाल्यकाल में अपने पिता के चाय की दुकान पर रह कर ट्रेन यात्रियों को चाय पिलाने का कार्य करते थे।उनके जीवन की अनेकों रोचक कहानियां हैं।उन्होंने देश हित की सोच को अपने मिशन का हिस्सा बनाते हुए देश भक्त संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य किया। पहाड़ों में साधना किया। राजनैतिक सफर में गुजरात प्रदेश के वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए निष्कलंकित रूप से जनता की सेवा किया।केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के प्रधामंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाते हुए देश को विश्व पटल पर ताकतवर देश के रूप में स्थापित कर विश्व में भारत को सम्मान दिलाया है।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में देते हुए कहा कि सचित्र प्रदर्शिनी को 459 छात्रों और अध्यापकों ने देखा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने