जलालपुर, अंबेडकर नगर । कृतज्ञ भाव से पुण्य स्मरण करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जगह जगह आयोजन करते हुए मना रही है। दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया । यादव चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर नगर महामंत्री विकाश निषाद के संयोजन में सफाई के उपरांत भाजपा के शलाका पुरुष की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे और आज भी जलते दीपक के समान आम जनमानस के दिलों में है। वहीं नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने 216,217 में कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए महा सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता भी कराई। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 187 पर जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, 62 पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ,222 पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र, 210,219,220 पर नगर अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सोनू गौड़ समेत लोगों ने उनकी जन्म जयंती पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न बूथों जिला मोर्चा टीम के शिवम आर्या,महेंद्र प्रताप चौहान,पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त ,मानिक चंद सोनी,शिवराम मिश्र,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त,नगर उपाध्यक्ष सीतल सोनी, आशाराम मौर्य,आनंद जयसवाल,डेविड गोरे,त्रिभुवन गौड़ , सभासद सुलेखा गौतम,अनुज सोनकर,अजीत निषाद,आशीष सोनी, नगर मंत्री सतनाम सिंह, जितेंद्र शिल्पी,रामवृक्ष भार्गव,राकेश गुप्त,अमित गुप्ता,नगर अध्यक्ष अ.मो प्रेमचन्द,संयोजक गौरव उपाध्याय ,विनय मिश्र,देवेंद्र मिश्र,रामलाल देवर्षि,दुर्गेश अग्रहरि,उमेश जयसवाल,सिद्धू निषाद, निपेंद्र कुशवाहा शिशु,हरिओम सोनी,विक्की गौतम,विक्रम गौतम,शरद जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने