पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती के सुअवसर पर सदस्यता आयोजित।
बलरामपुर।पालिया अध्यक्ष डा.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु के नेतृत्व में कार्यक्रम  बूथ संख्या 109,वार्ड संख्या 7 अचलापुर के निवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्ष डा धीरेन्द्र प्रताप सिंह  धीरू ने कहा कि पं.उपाध्याय जी के विचारों में गांव,गरीब,किसान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने का भी महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किया,जो आज भी प्रासंगिक है।

उक्त अवसर पर डीपी सिंह बैस,कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष,राजेश कश्यप सभासद,नंद लाल तिवारी सभासद,डॉ० विमल चंद्र त्रिपाठी,अंशुमाली भारतवंशी आईटी प्रमुख,राजेश प्रताप सिंह बबलू शक्ति केंद्र संयोजक सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 का विस्तार करते हुए,नए सदस्यों को पार्टी की मूल विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। यह आयोजन पं. उपाध्याय जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं


         हिन्दी संवाद न्यूज से
         संवाददाता वी. संघर्ष
            9452137917
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने