मंगलवार को दुःखहरण नाथ मन्दिर उतरौला के परिसर में श्रीराम चरित्र मानस कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर महन्थ मयंक गिरि जी महाराज और भारतीय विद्यालय इण्टर कालेज प्रधानाचार्य कुमेश कुमार सरोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया,जबकि मुख्य यजमान मनोज कसेरा और सुरेश गुप्ता ने भी पूजा अर्चना किया। 
अयोध्या धाम के नया घाट वशिष्ठ भवन से पधारे सन्त सर्वेश जी महाराज ने अपने भजनों के मधुर स्वर से कथा का प्रारम्भ किया, जिसने श्रोताओं को भक्ति की गहराइयों में डूबने पर मजबूर कर दिया। उनके श्री मुख से जब भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई श्री राम चरित्र मानस कथा का वृतांत प्रस्तुत हुआ, तब श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। सन्त सर्वेश जी महाराज ने भगवान विष्णु के श्री राम अवतार के तीन प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि कैसे सन्त कुमारों द्वारा वैकुंठ लोक में भगवान विष्णु के द्वार पाल जय और विजय को राक्षस योनि का श्राप मिला। इसके साथ ही नारद मुनि की तपस्या और उनकी कहानी जहां नारद जी ने कामदेव को जीत लिया और फिर भगवान विष्णु द्वारा दिए गए वानर रूप का वर्णन किया गया। कथा के बीच में महा राज जी ने मानव जीवन के स्वास्थ्य और योग-व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज के व्यस्त जीवन में मनुष्य अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहा है,और योग-व्यायाम को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिता।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला की अध्यक्षा सविता गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अनिल गुप्ता पत्रकार, नरेंद्र पटवा पत्रकार, आलोक गुप्ता पत्रकार, और आशीष कसौधन पत्रकार उपस्थित थे। इस
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु भी उपस्थित रहे, जिनमें ओम प्रकाश गुप्ता, नीरज कसेरा, सतीश गुप्ता, दीपक चौधरी, श्रवण सोनी, बलराम कौशल, महेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, शनि गुप्ता, अमन गुप्ता, गुलशन गुप्ता, संतोष कुमार सोनी, बबलू गुप्ता, बलराम गुप्ता, संजय गुप्ता, नितिन पंडित, सर्वेश यादव और सुमित गुप्ता प्रमुख थे। इस समारोह में कथा के अन्त में सन्त सर्वेश कुमार महाराज के प्रवचनों ने श्रोताओं को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इस प्रकार श्रद्धा लुओं ने भगवान तय श्री राम की लीलाओं का रसा स्वादन किया और सन्त महाराज के आशीर्वाद से सभी लोग लाभान्वित हुए।

       हिन्दी संवाद न्यूज से
        वी संघर्ष की खबर
          बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने