नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में 

सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 24 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-6 की छात्रा मानसी शर्मा ने पोलाची, तमिलनाडु में आयोजित सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। इस चैम्पियनशिप में मानसी ने अण्डर-14 कैटेगरी में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस होनहार बाल खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते स्वर्ण पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। 

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने