सादुल्लाह नगर बलरामपुर समाजवादी पार्टी ने चलाया सदस्यता अपना अभियान:सादुल्लाह नगर में पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया है, कि कई लोगों ने इस पार्टी में अपना हिस्सा लिया है। सादुल्लाहनगर में स्थित हाजी इस्माईल महाविद्यालय के सभा गार में परवेज उमर पूर्व प्रत्याशी उतरौला विधान सभा के नेतृत्व में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने जोरदार सदस्यता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पी डी ए पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज वादी पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच प्रस्तुत करते हुए नए सदस्य बनाने का काम किया।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार के खिलाफ आम जन मानस में भारी असंतोष है। उन्होंने यह दावा किया कि जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर आशा की निगाह से देख रही है। बुधवार को इस कार्यक्रम में करीब 150 से ज्यादा नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए।समाजवादी  नेता राम सागर पाठक ने बताया कि पी डी ए पखवाड़े के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रयासरत हैं पूरे जोर-शोर से यह कार्यक्रम चल रहा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव, कस्बा, बाजार, और स्कूलों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।  परवेज उमर ने यह दावा किया कि लोगों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है, और आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना सुनिश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान लोक सभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुआ है।सपा के पार्टी के जिला अध्यक्ष मानिक लाल कश्यप, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, राष्टीय सचिव शत्रोहन प्रसाद वर्मा, दिनेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, सफी उल्लाह, प्रदेश सचिव, राम दयाल यादव, एजाज मलिक, शिया मुददीन खान, इमामुददीनखान ,अताउल्लाह खान, मोहम्मद खालिद, साबिर, डाक्टर रफीक, अजीमुददीन सहित सपा के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने  सदस्यता अभियान में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट तौर पर देखने को मिला, जिससे सपा नेताओं का आत्म विश्वास और भी बढ़ गया है।
     
            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
          असगर अली की रिपोर्ट
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने