अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने प्रेरणापुंज भाजपा के संस्थापक पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान जिला सहयोगी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की जिले में उपस्थिति में जनपद के प्रत्येक बूथों में दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वृहद सदस्यता अभियान चलाया।
      भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला सदस्यता सहयोगी अमित गुप्ता ने जनपद के श्रवण क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा एवम नसीरपुर शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश पाण्डेय की उपस्थिति में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बूथ संख्या 316,317,318 में वृहद सदस्यता अभियान चला कर लोगों को सदस्य बनाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी ने समाज के अन्तिम पायदान पर जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को समृद्धिशाली बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य शुरू किया था। पण्डित दीन दयाल जी की सोच और लक्ष्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गरीब कल्याण सहित विभिन्न वर्गों की कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उनके जीवन स्तर को समृद्धिशाली बनाने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार के नीति और कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की जनता इस बार उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी को बड़ी जीत दिलायेगी।
        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के पुरोधा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के सपने को हकीकत में बदलने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने सदस्यता अभियान पर कहा है कि भाजपा की सदस्यता अभियान में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा जनपद में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे।
        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जनपद में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों ने सदस्यता अभियान में भाग ले कर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने