आगामी गणेश विसर्जन हेतु राप्तीघाट का  निरीक्षण।
पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,एसडीएम संजीव यादव,वीडीओ संजय कुमार ने दिये आवश्यक निर्देश।
बलरामपुर। आगामी गणेश विसर्जन हेतु आवश्यक तैयारियों के लिए छतिग्रस्त सड़क रास्ते एंव घाट को समतल कर बैरीकेडिंग सफाई,नाव,गोताखोर आदि आवश्यकताओं पर विचार विमर्श कर विकास खण्ड तथा ग्राम पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा समतलीकरण एंव प्रकाश की व्यवस्था नगरपालिका द्वारा कराया जायेगा।
उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत अशोक दूवे,सचिव अविनाश सिंह,प्रधान सिंसई इसरार अहमद एंव गणपति महोत्सव समन्वय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुवे,उपाध्यक्ष अम्बरीश शुक्ला कोषाध्यक्ष एवं सभासद आनंद किशोर,सभासद प्रतिनिधि अक्षय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               9452137917
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने