मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया


देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय मील का पत्थर सिद्ध होगा : मुख्यमंत्री


लखनऊ : 18 सितम्बर, 2024


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा आज ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि एक समृद्ध लोकतंत्र के लिए राजनीतिक स्थिरता अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय मील का पत्थर सिद्ध होगा।

-------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने