अंबेडकर नगर ÷ भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह एवम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ बुके,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस बीच भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गुब्बारों और फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ने फूलों से कमल बने आकृति के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1 साल बेमिसाल लिखी हुई केसरिया केक काटते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की स्नेहिल भव्य स्वागत से अभिभूत भाउक होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि आज मेरे भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिस प्रकार से भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय भाव से मेरा स्वागत किया है यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। हमें जनपद के कार्यकर्ता दिल से स्नेह करते हैं इसका अनुभव आज कार्यकर्ताओं की स्नेहिल स्वागत से प्रमाणित होता है।कहा कि हमारे लिए भाजपा कार्यकर्ता एक परिवार की तरह हैं।कार्यकर्ताओं के लिए हमारा हर क्षण समर्पित है।आज हमारा हमारे अपने परिवार ने जिस प्रकार से आत्मीय स्वागत किया है। हम कार्यकर्ताओं के आजीवन ऋणी रहेंगे। कहा कि हमारे रहते हुए कभी भी किसी कार्यकर्ता का मान सम्मान गिरने नहीं पायेगा। जिस प्रकार से आज हमारा स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया है यह दिखता है कि कार्यकर्ता हमें परिवार का ही एक सदस्य समझते हैं।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
         स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,भाजपा जिलामंत्री विनय पाण्डेय,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,अनिल मिश्र,गौरव श्रीवास्तव,नंद कुमार तिवारी राना,प्रदीप मिश्र रिंकू प्रधान प्रदीप सिंह,प्रधान अंकित पाण्डेय,आदित्य दुबे छोटू,नीरज त्रिपाठी एडवोकेट, ललित मोहन श्रीवास्तव,अमित सिंह, रवींद्र वर्मा,शुभम पाण्डेय,मोहम्मद अखलाख,राघव शरण त्रिपाठी,बाबा राम अजोर निषाद,शैलेंद्र सिंह,अमित तिवारी आदि शामिल रहे।  
वहीं उनके आवास पर पहुंचकर देर रात्रि भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में नगर टीम ने स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल , नगर महामंत्री विकास निषाद , नगर मंत्री अमित गुप्ता , शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण हरिओम सोनी , शरद जयसवाल, शशांक पाठक, सुमित गुप्ता, रितेश मौजूद रहे । देवेश मिश्र ने उनके नित नई ऊँचाइओ पर पंहुचने की कामना की।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने