राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। मैथिल ब्राह्मण महासभा द्वारा पड़ोसी जिले अलीगढ़ में मैथिल ब्राह्मण परिवार के साथ कई बार जानलेवा हमला व महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट की सूचना पर जानकारी मिलते ही महासभा के पदाधिकारियों ने इस विषय को लेकर तत्काल प्रभाव पुलिस के अधिकारियो से संपर्क कर अवगत कराया एवं दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

रविवार को मैथिल ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों  ने पीड़ित के घर जाकर उनकी हर संभव मदद करने हेतु परिवार को आस्वस्त किया। मामला थाना टप्पल के जट्टारी कस्बे का है। जहां दबंगों द्वारा रीता देवी, शंकरलाल शर्मा एवम पुत्रवधु उषा पर खेत से लौटते वक्त बाइक से टक्कर मार दी एवम मारपीट व छेड़कानी की। पड़ोसी दो युवकों पर आरोप लगाते हुए शंकरलाल शर्मा ने बताया कि इनके द्वारा सात माह पूर्व मार्च में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जाकर मुलाकात की।
अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० रामदेव भारद्वाज, 
राष्ट्रीय महामंत्री पं० सत्यपाल पाराशर ने बताया कि संगठन समाज के किसी भी परिवार पर उत्पीड़न सहन नही करेगा। महासभा द्वारा आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग प्रशासन से की।  पीड़ित परिवार से मिलने के उपरांत पं० जयप्रकाश शर्मा महासचिव भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा ने चौकी इंचार्ज संजीव कुमार चौहान से मुलाकात कर पूरे प्रकरण को समझा एवं की गई कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस टीम द्वारा आश्वाशन दिया कि गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन तत्पर है।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पं० छत्रपाल व्यास  अलीगढ़ जनपद के जिलाध्यक्ष पं० चंद्रपाल भारद्वाज पूर्व बीडीसी, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० जुगेंद्र भारद्वाज, महासचिव रूपकिशोर उपमन्यु, पं० वीरपाल मिश्रा, पं० मोनू मैथिल बीडीसी, पं० चेतन स्वरूप शर्मा, पं सोरनलाल शास्त्री उदयपुर, पं० गिर्राज शर्मा गोपालगढ़, डॉ देवदत्त शर्मा, पं० नरेश मैथिल, पं० भारत शर्मा, पं सुभाष पाराशर, पं० ऋषि कुमार शर्मा, व डॉ० विनोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभी लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने