51 वीं यू पी बटालियन के तत्वावधान में सिरसिया श्रावस्ती के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन आज कैडेटों को युद्ध कला व  मैदानी कला की विधिवत जानकारी दी गई।
       सोमवार को शिविर का शुभारंभ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रातःकालीन बेला में कैडेटों की दिनचर्या योग से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात टोलीवार कैडेटों को युद्ध कला व मैदानी कला की विधिवत जानकारी दी गई। कैडेटों के बताया गया कि फील्ड क्राफ्ट जमीन और उपलब्ध हथियार का अपने फायदे के लिए सर्वोत्तम उपयोग करने की कला है।युद्ध शिल्प और कुछ नहीं बल्कि अभ्यासों का एक सेट है जो युद्ध क्षेत्र में सफल संचालन के संचालन के लिए आवश्यक है । इसके बाद  कैडेटों को एन सी सी सर्टिफिकेट परीक्षा में आने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई।
     इस दौरान बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार, लेफ्टिनेंट डॉ सूर्यभान रावत,सूबेदार नायक, सूबेदार खड़का बहादुर,नायब सूबेदार बलवीर सिंह सहित कई एन सी सी ऑफिसर  व पी आई स्टाफ मौजूद रहे।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
           वी. संघर्ष

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने