सी.एम.एस. में ‘शिक्षक दिवस समारोह’ आज 

नगद पुरस्कारों व उपहारों से नवाजे जायेंगे सी.एम.एस. शिक्षक, चरित्र निर्माण मार्च भी निकालेंगे

लखनऊ, 3 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में ‘शिक्षक दिवस समारोह’ का भव्य आयोजन कल 4 सितम्बर, बुधवार को किया जा रहा है। डा. दिनेश शर्मा, संसद सदस्य, राज्यसभा, कल 4 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि पधारकर समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी 

सी.एम.एस. के कम्युनिकेशन विभाग के हेड श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के 3000 से अधिक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को नगद पुरस्कारों व आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही, विद्वान शिक्षकों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर विभूषित किया जायेगा जबकि शिक्षकों के पिताजी को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। 

श्री खन्ना ने बताया कि समारोह से पूर्व सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक व कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में ‘चरित्र निर्माण’ का अलख जगाने हेतु एक विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे एवं देश के महान शिक्षक एवं पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सपनों को साकार करने का संदेश देंगे। 

सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल चरित्र निर्माण मार्च कल 4 सितम्बर को प्रातः 7.45 बजे गोमती नगर स्थित मकदूमपुर पुलिस स्टेशन से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस आॅडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल ‘शिक्षक दिवस समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन शिक्षकों को सम्बोधित करेंगी।



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने