केन्द्रीय रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

लखनऊ: 04 सितम्बर, 2024


केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सशस्त्र सैन्य समारोह के अन्तर्गत आज यहां सूर्या आॅडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तबला वादक एवं फ्यूजन संगीत के उस्ताद श्री बिक्रम घोष की टीम द्वारा लयबद्ध तबलावादन के साथ संगीतमय प्रस्तुति की गयी। इनमें वन्दे मातरम तथा राग जोग एवं भैरवी पर आधारित संगीतमय प्रस्तुतियां शामिल रहीं।  
कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चैहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी0आर0 चैधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के0 त्रिपाठी, मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह सहित वरिष्ठ सेना अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने