राजकुमार गुप्ता 
मथुरा छाता समाजसेवी संस्था द स्मार्ट ग्रुप के द्वारा स्वर्गीय मुरली पाटिल की याद में सप्तम गणपति महोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ शेरगढ़ रोड  से प्रारम्भ कर नगर में बैंड बाजो के साथ भृमण करती हुई रत्नेस्वर महादेव मंदिर पर गणपति बप्पा जी को विराजमान किया गौरव अविरल शास्त्री द्वारा भाद्रपद मास की चतुर्थ को गणपति स्थापना पूजा विधि विधान से सम्पन्न कराई गई  संस्था के मीडिया प्रभारी जयन्त वार्ष्णेय ने बताया गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति जी की स्थापना की गई जिसमें सनातन धर्म प्रेमी महिला पुरुषों ने गणपति पूजा में पूजन कर गणपति बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त किया सुख समृधि की कामना की शोभायात्रा में आदित्य वार्ष्णेय शुभम वार्ष्णेय निखिल गुप्ता पवन सोनी ललित सोंनी गौरव गुप्ता भारत सोंनी छोटू वार्ष्णेय। प्रदीप कुमार  मुकेश जादौन विष्णु सिंह आदि भक्तो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने