राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। वृंदावन,नगर निगम द्वारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वृंदावन स्वर्गीय मगनलाल शर्मा की स्मृति में उनके नाम पर गोरे दाऊजी से रामकृष्ण मिशन तक एक रोड का नाम रखने के लिए ,कल प्रस्ताव पास किया गया है ।
मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल डिप्टी मेयर मुकेश सारस्वत व समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में नगर निगम मेयर विनोद अग्रवाल के द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मगनलाल शर्मा के नाम पर एक सड़क का नाम रखे जाने का प्रस्ताव पास किया है इसको लेकर नगर के समाजसेवियों में उत्साह की लहर देखी जा रही है वहीं समाजसेवी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मगनलाल शर्मा के पुत्र उदयन शर्मा ने कहा है कि नगर निगम मथुरा के द्वारा जो प्रस्ताव पास किया गया है वह उसे खुश है वहीं स्थानीय निवासियों ने कहा है कि देर आए दुरुस्त आए नगर निगम मथुरा को इसकी घोषणा बहुत समय पहले ही कर देनी चाहिए थी। उदयन शर्मा ने कहा है कि स्वर्गीय मदनलाल शर्मा के द्वारा वृंदावन के विकास के लिए बहुत ही परिश्रम किया गया था जबकि उसे समय संसाधन ना मात्र के थे। आपको बता दें स्वर्गीय श्री मदनलाल शर्मा वृंदावन नगर पालिका के तीन बार अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने अपने समय में वृंदावन के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। स्वर्गीय मगनलाल शर्मा के राजनीतिक संबंध सभी उच्च नेताओं से रहे हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा किए गए इस घोषणा के बाद नगर वृंदावन में सभी समाज सेवी और स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है।युवा दिलों पर राज करने वाले उदयन शर्मा भाजपा के कर्मठ जुझारू समाजसेवी नेता हैं।और स्वर्गीय मगनलाल भी भाजपा में ही थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने