बलरामपुर- शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपेड़वा डॉ विजय कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार यादव, डॉ संगीता पाण्डेय, डॉ शहंशाह आलम, डॉ महताब आलम , डॉ गयासुद्दीन , समेत कुल 09 कर्मी अनुपस्थित पाए गए । सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर ने दिया। सीएमओ ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा को निर्देशित किया कि  चिकित्सालय भवन और परिसर में साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।निरीक्षण के समय जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा और संबंधित सीएचसी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              वी. संघर्ष की रिपोर्ट
                 9452137914
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने