एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर सभागार में सोमवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अभिषेक चौधरी व काजल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
        महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन एवं मणिका मिश्रा के संयोजकत्व में  आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। नृत्य प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने अपने बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय व पाश्यात्य गीतों पर  जबरदस्त प्रतिभा प्रस्तुति दी।  प्रतियोगिता की निर्णायक सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह,विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान डॉ स्वदेश भट्ट ने प्रस्तुति व गीत चयन के आधार पर छात्र वर्ग में अभिषेक चौधरी BA 1st ईयर को प्रथम,बीबीए 1st ईयर के सुजल गुप्ता को द्वितीय तथा बीए 1st से शुभम गुप्ता व बीकॉम 1st के अजय शर्मा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए चुना। वहीं छात्रा वर्ग में बीए 3rd ईयर की काजल शर्मा को पहला, एम ए 1st की शिखा पाण्डेय को दूसरा तथा बीए 3 rd ईयर की हर्षिता श्रीवास्तव व एम ए 2nd की सुलोचना  को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान के लिए चुना गया। परिणाम की घोषणा करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोo एस पी मिश्र ने प्रतिभागियों को शुभाशीष प्रदान किया।  कार्यक्रम की संयोजक मणिका मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया।
     इस अवसर पर  मुख्य नियंता प्रोo राघवेंद्र सिंह,प्रोo रेखा विश्वकर्मा,डॉ दिनेश मौर्य,डॉ आलोक शुक्ल, डॉ आशीष लाल,डॉ सुनील मिश्र,डॉ बीएल गुप्ता,डॉ भावना, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ शकुन्तला सिंह,डॉ अर्चना शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               9452137917
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने