संस्कृति विभाग ने विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नामित किए

मनोनयन से अकादमियों की गतिविधियां व्यापक और गुणवत्तापूर्ण होंगी
-जयवीर सिंह

लखनऊ: 07 सितम्बर, 2024

संस्कृति विभाग ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, भारतेंदु नाट्य अकादमी, उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और बिरजू महराज कथक संस्थान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गैर सरकारी सदस्यों को नामित किया है। इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से तीन वर्ष के लिए होगा। इनके मनोनयन के संबंध में आज प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेेश्राम ने आदेश जारी कर दिया है।
यह जानकारी उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग के विभिन्न संस्थानों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नामित किए जाने से कार्य की गुणवत्ता के साथ व्यापकता प्राप्त होगी। इससे संगीत, कला, नृत्य, ललित, नाट्य, गायन, वादन, लोककला, जनजातीय नृत्य सहित अन्य कलाओं व संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और तेजी से विकास करेगा। प्रदेश के उभरते कलाकारों को सरकार द्वारा अधिक से अधिक कार्यक्रमों में सहभागी बनाया जाएगा ताकि कला एवं संस्कृति का संरक्षण और व्यापक प्रचार प्रसार हो सके।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद पर प्रो0 जयंत खोत, जनपद-प्रयागराज, उपाध्यक्ष पद पर विभा सिंह जनपद खीरी मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा डा0 ज्ञानेश चंद्र जिला-वाराणसी, कविता सिंह जिला-कानपुर, उपमा पांडेय जिला-आंबेडकर नगर, ज्योति सिन्हा जनपद-जौनपुर, अमित जायसवाल जनपद-महराजगंज, राकेश जायसवाल जनपद-मुरादाबाद, ज्योति मिश्रा जनपद-प्रयागराज, प्रभाकर मौर्य जनपद-अयोध्या, डा0 सुभाष चंद्र दीक्षित जिला-कासगंज, श्रीकांत शुक्ला जनपद-लखनऊ, ललितकुमार जिला-वाराणसी, सरोज रावत जिला-बाराबंकी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि भारतेंदु नाट्य अकादमी में अध्यक्ष के पद पर डा0 रतिशंकर त्रिपाठी जिला-वाराणसी को मनोनीत किया गया है। दिनेश श्रीवास्तव जिला-वाराणसी, सुरेंद्र कुमार पांडेय जिला-फर्रूखाबाद, ओमेंद्र कुमार वर्मा जिला-कानपुर, आलोक शर्मा जिला-अलीगढ़, मानवेंद्र त्रिपाठी जिला-गोरखपुर को सदस्य मनोनीत किया गया है।
जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी में अध्यक्ष पद पर डा0 सुनील कुमार विश्वकर्मा जिला-वाराणसी, उपाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र जिला-सीतापुर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अनिल सोनी जिला-मथुरा, डा0 संदीप श्रीवास्तव जिला-गोरखपुर, डा0 आभा सिंह जिला-आगरा, डा0 शुभम शिवा जिला-कानपुर, अभिनव दीप जिला-लखीमपुर खीरी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि बिरजू महराज कथक संस्थान के अध्यक्ष पद पर कुमकुम धर जिला-लखनऊ, उपाध्यक्ष पद पर डा0 मिथिलेश तिवारी जिला-गोरखपुर को मनोनीत किया गया है। अनुज मिश्रा जिला-लखनऊ, रुचि बलूनी जिला-मेरठ, सोनी सेठ जिला-वाराणसी, सुरभि सिंह जिला-लखनऊ, डा0 गोपाल मिश्रा जिला-चित्रकूट को सदस्य मनोनीत किया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के सदस्य पद पर डा0 कुमुद सिंह जिला-गोरखपुर, नरेंद्र पाठक जिला-आगरा, जग प्रसाद तिवारी व बेनी प्रसाद तिवारी जिला-महोबा, ब्रजभान मरावी जिला-बलरामपुर, सुरेश प्रसाद कुशवाहा जिला-लखनऊ को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गैर सरकारी सदस्यों को वर्ष 2014 में जारी शासनादेश के अनुसार सुविधाएं अनुमन्य होंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने