चोरी /नकबजनी से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद।

 पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में

         उ.नि. श्री बब्बन यादव मय हमराह हे. कां. चन्द्रशेखर, हे.कां. अनिल कुमार, कां. संदीप कुमार देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना स्थानीय पर  पंजीकृत म.अ.सं.211/2024 धारा 305(A)/331(4) BNS से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों भुल्लर उर्फ अजय यादव व आशाराम उर्फ आलू को बल्देवनगर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये माल बरामद कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा० न्यायालय रवाना किया गया । 
गिरफ्तार किये गये नाम अभियुक्तों में
1-भुल्लर उर्फ अजय यादव पुत्र राम किशोर उर्फ ठग्गू निवासी ग्राम मुरहिवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर उम्र 23 वर्ष 
2-आशाराम उर्फ आलू पुत्र बाबू उर्फ बाबूराम पासवान निवासी ग्राम मुरहिवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर उम्र 20 वर्ष l 

बरामद सामान में
1-2200 रूपया नगद, 
2-एक जोडी पायल सफेद धातु, 
3-एक लेडीज घडी एवन कंपनी की
4-एक लाल रंग का टार्च, 
5-एक अदद एण्ड्रायड फोन रेडमी कम्पनी का।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्री बब्बन यादव, हे0कां0 चन्द्रशेखर, हे0कां0 अनिल कुमार, 
कां0 संदीप कुमार 

            हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
               9452137917
                बलरामपुर। 
          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने