राजकुमार गुप्ता
कोसीकलां। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में एवम सभापति ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन संपन्न हुई।बैठक में एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करने का संकल्प लिया।

रविवार को बठैन गेट स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर दीपप्रज्वलन कर किया गया। उसके पश्चात मैथिल ब्राह्मण समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर विचार विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज एवम महामंत्री सत्यपाल पाराशर ने देश के प्रधानमंत्री एवम मुख्यमंत्री से अपनी समाज को राजनीतिक भागीदारी एवम आर्थिक सहयोग की मांग की। बैठक में आगामी प्रांतीय, जिला एवम मंदिर प्रबंध समिति के चुनाव के संबंध में निर्वाचन आयोग के लिए रणनीति बनाई गई। समाज की एकता, अखंडता एवम संगठन को मजबूत बनाने को लेकर संकल्प लिया गया। संचालन महामंत्री सत्यपाल पाराशर एवम योगेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित नरेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित छत्रपाल व्यास, जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन स्वरूप शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, बदन मिश्र,मुकेश शर्मा, शेरसिंह पटवारी, रूपकिशोर उपमन्यु, राष्ट्रीय सचिव भूदेव शर्मा, योगेश शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री वीरपाल मिश्रा, रामजीत झा, सोरनलाल शास्त्री, प्रेमनारायण शर्मा, हेमदत्त पाठक, अशोक शर्मा, मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, डॉ देवदत्त शर्मा, सतीश शर्मा, धर्मा नेता, देवीचरण शर्मा, छीतो मैथिल, धर्मवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने