बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
 बड़ौत - भगवा हिन्द वाहिनी के युवा जिलाध्यक्ष दिपांशु गुप्ता हैरी के नेतृत्व में बड़ौत नगर की गांधी रोड पर बेसहारा गोवंश का उपचार किया गया। वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव वर्मा द्वारा युवा जिलाध्यक्ष को सूचना दी गई कि एक गोवंश घायल अवस्था में नगर की गांधी रोड पर पड़ा है, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा भाले से वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। युवा जिलाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुँचे और उप पशु चिकित्सा अधिकारी आर. सी. यादव को सूचना दी। इस दौरान स्थानीय निवासी एवं वाहिनी के युवा आईटी प्रमुख पर्व जैन व मीडिया प्रभारी प्रियांशु गुप्ता के विशेष सहयोग से गोवंश का प्राथमिक उपचार किया गया।

वाहिनी के प्रियांशु गुप्ता ने बताया, "हमारा संगठन गोवंश के संरक्षण और उनके उपचार के लिए प्रतिबद्ध है। हमने अब तक 350 से अधिक गोवंश गोमाताओं का उपचार कराया है और हम इस अभियान को आगे भी जारी रखेंगे। वाहिनी के इस अभियान का उद्देश्य बेसहारा गोवंश को सुरक्षा और उपचार प्रदान करना है। संगठन के सदस्य गोवंश के लिए भोजन, पानी, और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।"

स्थानीय लोगों द्वारा वाहिनी के इस पुनीत कार्य की सराहना की गई और समाज से आग्रह किया गया कि वे भी गोवंश के संरक्षण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उप पशु चिकित्सा अधिकारी आर. सी. यादव का भी धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने