आज देवीपाटन मंडल की त्रैमासिक मंडलीय समीक्षा बैठक मंडल अध्यक्ष श्री परवेज अकरम की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश  संयुक्त मंत्री डॉ विजय त्रिपाठी जी उपस्थित हुए l गोंडा जनपद के महामंत्री श्री सुधाकर मिश्रा जी, मंडलिए उपाध्यक्ष बहन गार्गी गुप्ता जी,नगर अध्यक्ष सलमा खान जी, नगर महामंत्री सरिता वर्मा जी,जिला कोषाध्यक्ष गोंडा श्री शिवकुमार गुप्ता जी, जिला संयुक्त मंत्री गोंडा श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव जी,कविंद्र मिश्रा जी, प्रधानाध्यापक श्री महमुदुल हक जी उपस्थित हुएl बैठक में सर्वप्रथम एजेंडा बिंदु को मंडलीय महामंत्री श्री अरुण कुमार मिश्रा द्वारा पढ़कर सुनाया गया l गत कार्यवाही की पुष्टि के बाद देवीपाटन मंडल की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें नगर क्षेत्र बलरामपुर से निर्वाचन ड्यूटी में यदि पति-पत्नी की ड्यूटी लगती है तो उसमें  एक शिक्षक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया  जाए l मंडलिया उपाध्यक्ष महिला बहन गार्गी जी द्वारा बताया गया कि CS आदर्श विद्यालय उतरौला जर्जर है जिसका पुनर्निर्माण कराया जाए तथा बाउंड्री वॉल बनवाई जाए ,जिला गोंडा से शिक्षकों की जो भी समस्याएं थी उसको जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वित्त एवं लेखा अधिकारी से मिलकर हल कराया गया l जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान भविष्य में लगने वाला है उनका चयन वेतनमान लगवाया जाए l इन समस्याओं पर चर्चा हुई सदस्यों की सदस्यता शुल्क एवं संघीय संविधान प्राप्त करने पर चर्चा की गई l जनपद बलरामपुर ,बहराइच ,श्रावस्ती के इकाइयों के गठन पर चर्चा की गई l मंडल अध्यक्ष परवेज अकरम जी द्वारा अध्यक्षीय भाषण में बताया गया की जो लोग संगठन में रुचि रखते हैं वह लोग आगे आए संगठन में जुझारू लोगों की जरूरत है हम सभी लोग मिलकर शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। 
 
           हिन्दी संवाद न्यूज़ से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               9452137917
                 बलरामपुर। 
                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने