प्रदेश में पर्यटकों को सुरक्षा तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्यटन पुलिस के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

पर्यटकों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्यटन पुलिस को किया जा रहा तैयार -जयवीर सिंह

लखनऊ:21 सितम्बर 2024

 प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश-दुनिया को आकर्षित करने वाला उतर प्रदेश पर्यटन पुलिस को अपग्रेड कर रहा है। इन्हें नित नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा हैं। मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में अलग-अलग बैच में ट्रेनिंग दी जा रही है। आगंतुकों के साथ व्यवहार, स्वास्थ्य देखभाल सहित अन्य जानकारियां दी जा रही है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
जयवीर सिंह ने कहा, पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में सहयोग के लिए पर्यटन पुलिस का गठन किया गया है। इनकी तैनाती प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर की गई है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में तेजी से सकारात्मक बदलाव हुए हैं। पर्यटन क्षेत्र भी इससे अछुता नहीं है। बीते वर्ष 2023 में 48 करोड से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश आए थे। इस वर्ष गति और तेज है। साल 2024 में जनवरी से जून तक यानि पहली छमाही में प्रदेश में लगभग 32 करोड़ पर्यटक आए।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के साथ पर्यटन पुलिस के सामने कई नई चुनौतियां भी आई हैं। इससे निपटने व पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए इन्हें (पर्यटन पुलिस) पर्यटन विभाग के मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म मैनेजरमेंट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अलग बैच में तीन-तीन दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
इस समय तीसरे बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 19 से 21 सितंबर तक चलेगा। इसमें आगरा, मथुरा, चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, वाराणसी आदि जगहों की पर्यटन पुलिस को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके पहले जुलाई व अगस्त में एक-एक बैच का संचालन हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विज्ञान और स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा.योग-ध्यान की जानकारी दी जा रही है। इसी तरह सुरक्षा व आपात स्थतियों में निपटने सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने