राजकुमार गुप्ता 
मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी 
"नव पल्लव" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी ।
नए पुराने फिल्मी गानों पर नृत्य शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य भगवान श्री गणेश की वंदना ,गायन ,नाटिका विभिन्न विधाओं में छात्राओं का प्रदर्शन उत्साह देखते ही बनता था। सभी छात्राओं के जोश और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 
पूर्व में प्राचार्य डॉक्टर अनिल वाजपेई ने छात्राओं को संबोधित करते कहा कि शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है जो जीवन बार चलती है और किताब की शिक्षा ही नहीं अपितु सर्वांगीण शिक्षा का भी बहुत महत्व होता है ।
व्यक्तित्व के विकास में  सर्वांगीण शिक्षा की अधिक बड़ी भूमिका होती है।
 संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शालिनी उपाध्याय ने किया। संयोजन डॉ मनोरमा कौशिक, मांडवी राठौर ने , मेकअप की व्यवस्था डॉ सरिता शर्मा,शैलजा, सारिका भाटिया ने की।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन चाट पार्टी से हुआ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने