उतरौला बलरामपुर विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत के ग्राम पंचायत छीतर पारा मजरा घोड़चढ़ी डीह में सफाई कर्मी के न आने से गन्दगी की अम्बार लगा हुआ है। गांव में मोहम्मद सईद सैय्यद जलाली शाह का मजार व मस्जिद होने के कारण से लोग उसी रास्ते से नमाज व मजार पर फातिहां पढ़ने पढ़ने के लिए आते जाते रहते हैं। नाली की सफाई न होने से नाली का गन्दा पानी सड़कों पर बहता रहता है। गांव के लोग इस नाली के गन्दे पानी से चलने के लिए मजबूर है। गांव के बी डी सी नूरे नजर ने कहा कि इस मामले को लेकर समा धान दिवस, खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही की गई है।

     हिन्दी संवाद न्यूज़ से
    असगर अली की रिपोर्ट
      उतरौला बलरामपुर। 
             

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने