आज दिनांक  18/09/2024  को प्राचार्य  प्रो  जनार्दन  प्रसाद  पाण्डेय  के निर्देशानुसार तथा अंग्रेजी विभाग  के विभागाध्यक्ष  तथा महाविद्यालय मे वर्ष  भर चलने वाले पाठयसहगामी कार्यक्रमों  के अंतर्गत अंग्रेजी निबंध  प्रतियोगिता के संयोजक डाॅ आर के शुक्ल के संयोजकतव मे एक निबंध  प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया। निबंध  का टॉपिक  था English as a Global language . इसमे महाविद्यालय के कला, विज्ञान तथा वाणिज्य के स्नातक तथा स्नातकोत्तर  के विभिन्न छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया। 
प्रतियोगिता का प्रारंभ  मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्राचार्य  प्रो जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने सभी छात्र छात्राओ को इस अवसर  पर शुभकामनाएं दी।अपने सम्बोधन  में उन्होने वैश्वीकरण के परिपेक्ष्य में अंग्रेजी के निरंतर बढते हुए महत्व पर संक्षेप में अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के द्वारा दिए जा रहे रोजगार को प्राप्त  करने के लिए यह आवश्यक है कि छात्र  छात्राओ को अंग्रेजी तथा कम्प्यूटर मे कुशलता प्राप्त हो । साथ  ही प्राचार्य  ने कहा कि अंग्रेजी विभाग सम्पूर्ण  शैक्षणिक सत्र में विभिन्न  प्रकार के शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक  कार्यक्रमों का आयोजन करता है जो अत्यन्त  प्रशंसनीय है। इसके लिए उन्होने विभागाध्यक्ष डाॅ शुक्ल को धन्यवाद  दिया तथा शुभकामनाएं दी। 
विभागाध्यक्ष डाॅ आर के शुक्ल ने विभाग में प्राचार्य का स्वागत किया । उन्होने प्राचार्य  द्वारा विभाग  को निरन्तर सहयोग किए जाने हेतु उनका धन्यवाद  किया।अपने सम्बोधन  मे विभागाध्यक्ष डाॅ शुक्ल ने अंग्रेजी के महान निबंधकार फ्रांसीस बेकन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व  पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होने कहा कि निबंध लिखने की कला का विकास छात्र छात्राओ  के व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासनिक सेवा की परीक्षाओ मे निबंध लेखन कला को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना गया है।उन्होने छात्र छात्राओ से कहा कि वे निरंतर अच्छी तथा प्रामाणिक पुसतको को पढें तथा निबंध लेखन कला का विकास करें ।
इस कार्यक्रम मे शिक्षाशासत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ डी के मौर्य तथा विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित थे। इनमे प्रमुख है डाॅ बी एल गुप्ता,अभय नाथ  ठाकुर,डाॅ श्रद्धा सिंह,शिवम सिंहआदि।  

             हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                 वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 
            

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने