61 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 17.69 लाख की सहायता राशि



बहराइच/ब्यूरो । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 61 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 17 लाख 69 हज़ार की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में 21 सितम्बर 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत नदी की कटान से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 22 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 3.67 लाख, तहसील नानपारा में नदी की कटान से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 19 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 11.60 लाख, तहसील कैसरगंज में नदी की कटान से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 2.16 लाख तथा तहसील महसी में नदी की कटान से हुयी क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 04 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 26 हज़ार इस प्रकार 61 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 17 लाख 69 हज़ार की सहायता राशि हस्तान्तरित की गई है।
                     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने