उतरौला बलरामपुर छः सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी बलरापुर के प्रस्तावित तहसील का निरीक्षण को लेकर तहसील परिसर की साफ़ सफाई की व्यवस्था व  विभिन्न राजस्व पटलों के कार्य को कर्मचारियों के द्वारा अन्तिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को तहसील उतरौला का निरीक्षण जिलाधिकारी बलरामपुर पवन कुमार अग्रवाल द्वारा किया जाना तय है।जिलाधिकारी के निरीक्षण को लेकर एक सप्ताह से तहसील परिसर का साफ सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। तहसील में नगर पालिका परिषद के द्वारा निर्मित सावर्जनिक शौचालय की रँगाई पुताई कराई जा रही है।तहसील  परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई नगर पालिका की सफाई कर्मियों को लगा कर  कराई जा रही है।तहसील परिसर में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को नगर पालिका प्रशासन ने पकड़वा  कर उसे गौशाला में भेजा जा रहा है। तहसील में स्थित राजस्व अभिलेखागार से मुआयना नही कराया जा रहा था, निरीक्षण को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने अपने अपने पटलों के कार्यो को देर रात्रि तक व्यवस्थित किया जा रहा है।

             हिन्दी संवाद न्यूज़ से
            असगर अली की रिपोर्ट
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने