अंबेडकर नगर ÷ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 114वीं मन की बात कार्यक्रम को जनपद की 1270 बूथों पर 11563 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया के संयोजन में सुना।
      भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रदेश के उद्यान एवम मण्डी मंत्री दिनेश सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा रमापति मौर्य,क्षेत्रीय सदस्यता अभियान सदस्य अनुराग त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह के साथ जिला मुख्यालय के राबी बहाउद्दीन पुर बूथ संख्या 78 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम पर कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज का यह एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है मुझे बहुत सी बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है।पिछले 10 सालों से मन की बात कार्यक्रम के जरिए लगातार देश वासियों को संबोधित करते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान भी करते हैं। कहा कि मन की बात कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो रहे हैं।3 अक्टूबर 2014 में मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी उस दिन विजय दशमी का दिन था। यह बेहद सुखद संयोग है कि है कि इस बार 3 अक्टूबर को नव रात्रि का प्रथम दिन है। कहा कि मन की बात कार्यक्रम के असली सूत्रधार श्रोता हैं।मन की बात कार्यक्रम ने साबित कर दिया है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है।मन के बात कार्यक्रम के 10 साल की यात्रा ने ऐसी माला तैयार की है,जिसमें हर एपिसोड के साथ नई गाथाएं,कीर्तिमान और व्यक्तित्व जुड़ जाते हैं।मोदी जी ने टीवी चैनलों और प्रिंट मीडिया को धन्यवाद करते हुए कहा कि इन संस्थानों ने कार्यक्रम को घर घर पहुंचाया है। जल संरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बारिश के पानी का अभी संरक्षण जल संकट के समय काम आयेगा।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी। 
जलालपुर। अम्बेडकर नगर । पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 114 वां संस्करण था। इसी कड़ी में जिला मंत्री बूथ संख्या 62 एंव भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बूथ संख्या 209 में पीएम के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना गया। बूथ संख्या 223 पर सुनने के बाद अभियान संयोजक एंव नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'साथियो, स्वच्छता को लेकर जारी अभियान से हमें ज्यादा-से- ज्यादा लोगों को जोड़ना है, और यह एक अभियान, किसी एक दिन का, एक साल का, नहीं होता है, यह युगों-युगों तक निरंतर करने वाला काम है।114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी यात्रा को 10 साल हो चुके हैं. यह कार्यक्रम विजयादशमी के दिन शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं। विभिन्न बूथों पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचन्द सोनी,संदीप अग्रहरि,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सीतल सोनी, डेविड गोरे, सभासद सुलेखा गौतम,अजीत निषाद,आशीष सोनी,,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़,अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष ओन अब्बास,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेमचन्द, नगर मंत्री सतनाम सिंह,रामवृक्ष भार्गव,राकेश गुप्त,अमित गुप्ता,संयोजक गौरव उपाध्याय,शिवनाथ त्रिपाठी,दुर्गेश अग्रहरि,सिद्धू निषाद,हरिओम सोनी,विक्की गौतम,शरद जयसवाल,देवेन्द्र मिश्र,कासिम हसन ,जीत बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने