राजकुमार गुप्ता/
मथुरा-वृंदावन के मंदिर कृष्ण गोपाल के पास के कमरे से मुंबई की बीड पुलिस ने 300 करोड़ के गबन के आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी वृंदावन में साधु वेश में रहकर फरारी काट रहा था। लेकिन वृंदावन और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद इसकी गिरफ्तारी हो सकी। गबन और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी बबन शिंदे को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस ने मथुरा अदालत में पेश किया और मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले गई है। पुलिस ने बताया कि साधू के भेष में शख्स मंदिर के पास ही कमरे में रह रहा था। पहुंचते ही उसे मौके पर पुलिस ने पकड़ लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे नामक एक शख्स करोड़ों का घोटाला कर संत-महंत के भेष में वृंदावन में छिपकर रह रहा था। बबन शिंदे महाराष्ट्र में बीड जिले का रहने वाला है। दरअसल, बबन पर आरोप है कि वो जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक के 300 करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ था। आरोपी बबन शिंदे के खिलाफ बीड सहित धाराशिव जिले में भी केस दर्ज किए गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने