राजकुमार गुप्ता 
छाता। श्री रामलीला प्रबंध समिति छाता के तत्वाधान में आयोजित होने वाली भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ 30 सितंबर को गणेश पूजन के साथ किया जाएगा। श्री रामलीला प्रबंध समिति छाता के अध्यक्ष महेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि रामलीला मंचन प्रारंभ करने से पूर्व, दोपहर में गणेश जी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जो कि बोहरे वाटिका शेरगढ़ रोड से प्रारंभ होकर गोवेर्धन रोड, बरसाना रोड, नई तहसील और मैन बाजार से होती हुई सराय शाही स्थित रामलीला प्रांगण में पहुचेगी। तत्पश्चात रात्रि 9:00 बजे रामचरित मानस जी की आरती कर रामलीला मंचन किया जाएगा। प्रथम दिन रामलीला मंचन का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि चौधरी नरदेव सिंह के द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन के रामलीला मंचन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
30 सितंबर- नारद मोह भंग लीला
1 अक्टूबर- रावण दिग्विजय एवं पृथ्वी उद्धार लीला
2 अक्टूबर- राम जन्म, तड़का बध लीला
3 अक्टूबर- सीता स्वयंवर में रावण बाणासुर संबाद व परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला
4 अक्टूबर- राम बारात
5 अक्टूबर- दशरथ-कैकई संवाद, राम बनवास लीला
6 अक्टूबर- राम केवट मिलन, सुमंत विलाप
7 अक्टूबर- चित्रकूट मिलन, सीता हरण लीला
8 अक्टूबर- राम सुग्रीव मित्रता, बाली उद्धार लीला, लंका दहन
9 अक्टूबर- विभीषण शरणागति, अंगद रावण संवाद लीला
10 अक्टूबर- लक्ष्मण शक्ति लीला, कुम्भकर्ण बध लीला
11 अक्टूबर- मेघनाथ वध, सुलोचना सती लीला, अहिरावण वध
12 अक्टूबर- रावण दहन
13 अक्टूबर- राम भरत मिलाप
14 अक्टूबर- राम राज्याभिषेक

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने