268 गर्भवती महिलाओं का किया गया निःशुल्क अल्ट्रा साउंड।
बलरामपुर। सोमवार को जनपद बलरामपुर के दो जिला स्तरीय चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर , नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल ग्यारह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मनाया गया। जनपद में आज आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में कुल 896 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया, 97 गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रिग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया, कुल 268 महिलाओं का निः शुल्क अल्ट्रा साउंड करवाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर  में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण किए जाने के समय तक कुल 18 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया था। सीएमओ कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व समस्त जांचें अवश्य कर लिया जाय । सीएमओ बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया  कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उनका इलाज किया जाता है और उनके लिए उचित जन्म योजना तैयार की जाती है, क्योंकि उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल प्रदान करके मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। इस दौरान प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और बाद में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। सीएमओ ने खगाई जोत ग्राम में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित एमडीए अभियान का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा,जिला संयुक्त चिकित्सालय के संबंधित स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

           हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           वी. संघर्ष की रिपोर्ट
              9452137917
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने