चार दिवसीय मैकफेयर इण्टरनेशनल-2004 का अन्तिम दिन

‘मैकफेयर इन्टरनेशनल-2024’ की ओवरऑल चैम्पियनशिप

 रायन इण्टरनेशनल स्कूल, शाहजहांपुर, उ.प्र. ने जीती

लखनऊ, 9 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024’ में रायन इण्टरनेशनल स्कूल, शाहजहांपुर, उ.प्र. ने ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया जबकि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर, प्रथम कैम्पस ने ओवरऑल रनरअप ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले, ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024’ के चौथे व अन्तिम दिन आज भूटान, नेपाल, श्रीलंका एवं देश के प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया एवं विज्ञान व कम्प्यूटर के महत्व को उजागर करने के साथ ही एकता, शान्ति व सौहार्द के महत्व को उजागर किया। मैकफेयर-2024 का समापन एथेनियन थिएटरिक्स (नाटक) के फाइनल राउंड के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। पुरस्कार में इन मेधावी छात्रों को सार्टिफिकेट, मैडल, शील्ड व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में कम्प्यूटर, साइंस व गणित विषयों का महत्व बढ़ गया है। अतः सभी छात्रों को इन विषयों में पूर्व महारथ हासिल करना अति आवश्यक हो गया है। इसलिए हम इस तरह के अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं जिससे छात्रों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि हो सके और साथ ही साथ हमारे विश्व बन्धुत्व की भावना को भी बल मिल सके।

सी.एम.एस. के हेड, कम्यूनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि चार दिन तक चले इस अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भूटान, श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से 67 ख्याति प्राप्त विद्यालयों के लगभग 500 छात्रों ने मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024 के अन्तर्गत डिबेट, मैथ्स क्विज़, साइंस क्विज़, कैरेक्टर स्पीक, साइंस मॉडल डिस्प्ले, टीचिंग माड्यूल, ग्रुप डिस्कशन, साइंस ओलम्पियाड, फिक्शन राइटिंग, ड्रामा आदि रोचक प्रतियोगिताओं में विज्ञान, गणित व कम्प्यूटर प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। श्री खन्ना ने कहा कि हालाँकि यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव आज सम्पन्न हो गया परन्तु इसके माध्यम सी.एम.एस. ने जो एकता की मशाल जलाई है, उसकी रोशनी सारे विश्व में अवश्य फैलेगी।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने