राजकुमार गुप्ता 
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व की आह्वान पर शनिवार को   बीजेपी जिला अध्यक्ष मथुरा निर्भय पांडेय के नेतृत्व में बलदेव मंडल में भारत जनता पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया गया जिसमें मंडल की पूरी टीम एवं बलदेव विधानसभा के संयोजक मेरुकांत पांडेय उपस्थित रहे। सदस्यता से पूर्व जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए बलदेव मंडल से सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का का लक्ष्य प्रदान किया उन्होंने बलदेव मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को  उत्साह के साथ सदस्यता करने के लिए आग्रह किया । विधान सभा संयोजक मेरुकांत पांडे ने बताया कि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने अपनी पूरी टीम के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी के साथ बूथ संख्या 260, 261, 238 और 236 पर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें लगभग 1800 सदस्य बनाए गए इस मौके पर जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य सतपाल चौधरी ने ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का निवेदन किया। जिला सदस्यता प्रमुख एवं जिले की उपाध्यक्ष मनीष पाराशर ने मंडल की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि बलदेव मंडल सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में नंबर वन आने का काम करेगा इस मौके पर भाजपा विधानसभा संयोजक मेरुकांत पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पुन भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए दिन-रात एक करके ज्यादा से ज्यादा सदस्यता करनी है इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र परिहार देवी सिंह मंडल सदस्यता प्रमुख बबलू सोनी रामवीर सिंह चौधरी,मुरारी लाल अग्रवाल, नारायण पांडे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने