जौनपुर। 13 वर्षीय किशोर की जहरीले जंतु के काटने से मौत
 
पवांरा, जौनपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के अन्तर्गत पृथ्वीगंज (सोंगरा ) गांव में शुक्रवार की भोर में किसी जहरीले जंतु के काटने से किशोर अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

उक्त थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज (सोंगरा) गांव निवासी कमलेश सरोज का 13 वर्षीय पुत्र यश सरोज अपने कमरे में सोया था। भोर में उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होते ही आनन- फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज की सोच जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने