बलरामपुर। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति बलरामपुर के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित की गई। 
बैठक के दौरान आगामी राम लीला मंचन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
 बैठक के दौरान अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव के अनुमोदन पर
समिति के पदाधिकरियों के सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव को समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष व महामंत्री राधेश्याम मिश्र के अस्वस्थता के चलते रामप्यारे कश्यप को कार्यवाहक महामंत्री बनाया गया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक से भव्य रामलीला का मंचन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह नगर की प्राचीनतम रामलीला समिति है, यहां पर भारी संख्या में स्त्री-पुरुष व बच्चे उत्साह के साथ रामलीला देखने आते हैं तथा स्त्री-पुरुषों के लिए बैठने के लिए अलग अलग समुचित व्यवस्था रहती है। शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा महिला व पुरूष पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये।
 वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि नगर की रामलीला मंचन आकर्षक का केंद्र है। स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित मंचन किया जाता है। जिसको लेकर कलाकारों द्वारा रिहर्सल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंचन के दौरान बाहरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। इस बैठक में समिति के पदाधिकारी सुनील कसेरा, विजय कश्यप, राजाराम यादव, रजत पाण्डेय, अमित त्रिपाठी, वेद प्रकाश कारुष, ओम प्रकाश, मदनलाल कसेरा, अक्षय शुक्ला, भानु प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश, आदि उपस्थित रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने