विभिन्न जनपदों के 08 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 78 करोड़ 02 लाख 39 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ: 24 सितम्बर, 2024

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला मार्ग योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 08 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 78 करोड़ 02 लाख 39 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
        इन 08 कार्यों में जनपद गोरखपुर में भटहट से बांसस्थान मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य (लम्बाई 11.600 कि0मी0) हेतु रू0 79 करोड़ 17 लाख 18 हजार, गोरखपुर उप मार्ग (देवरिया बाईपास रोड) (अ0जि0मा0) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 9.50 कि0मी0) हेतु रू0 30 करोड़, गोरखपुर में नौसड़ पैडलेगंज 06 लेन मार्ग (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 5.10 कि0मी0) हेतु रू0 25 करोड़, गोरखपुर में जिला जेल बाईपास मार्ग का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 8.560 कि0मी0) हेतु रू0 20 करोड़, रामगढ़ ताल आन्तरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मन्दिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) का 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 51 लाख 33 हजार व गोरखपुर कसया मार्ग/पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक (शहरी मार्ग) का 04 लेन मंे चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 1.80 किमी0) हेतु रू0 20 करोड़, महराजगंज में भटहट घोड़हवा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 11.060 कि0मी0) हेतु रू0 01 करोड़ 24 लाख 38 हजार तथा कुशीनगर में तमकुही बरवा पट्टीमार्ग (अ0जि0मा0) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 12.400 किमी0) हेतु रू0 09 लाख 50 हजार (कुल रू0 01 अरब 78 करोड़ 02 लाख 39 हजार) की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में उपरोक्त कार्य हेतु आवंटित धनराशि का उपयोग किसी अन्य मद में नहीं किया जाय तथा आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र/कार्यों के संपरिक्षित लेखा निर्धारित समयावधि में महालेखाकार एवं शासन को उपलब्ध कराया जाय।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने