मन की बात का प्रसारण देखकर उत्साहित हुईं समूह की महिलाएं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

                  हिंदी संवाद न्यूज़ 

अनिल मणि त्रिपाठी धानी ,,, महराजगंज रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम में लखपति दीदी विषय पर प्रधानमंत्री ने महिलाओं से संवाद किया और बेहतर कार्य करने वाली समूह दीदी का सम्मान भी किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सदर ब्लाॅक सभागार में दिखाया गया। जिसे देखने के बाद योजना से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने की बात दोहराई। लाइव प्रसारण देखने के बाद महिलाओं को बीडीओ ने सम्मान पत्र दिया।कार्यक्रम में शामिल हुईं सुगंधा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में कहा लखपति दीदी बनाने का यह अभियान सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है, बल्कि ये पूरे परिवार को सशक्त बनाने का अभियान है। मैं इस अभियान से जुड़ी हूं, खुशी हो रही है। कुंती देवी ने कहा कि आज इस राष्ट्रव्यापी अभियान के चलते ही वह आत्मनिर्भर हुई हैं। इससे जुड़ाव बनाए रखते हुए वह उन्नति की ओर आगे बढ़ रही हैं जिसकी खुशी है।बीडीओ अतुल कुमार ने कहा आज समूह से जुड़कर महिलाएं तरक्की कर रही हैं। समूहों के गठन से उनकी क्षमता का तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री की मंशा पूरी तरह सफल दिखने लगी है। कार्यक्रम के बाद देवकी यादव, सीरमती देवी, अनीता यादव सहित 50 समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर राहुल, अनिल विश्वकर्मा, विनय यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने