बलरामपुर। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड बलरामपुर के ग्राम धुशाह में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम ऊषा वर्मा टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं।
 निरीक्षण के समय तक एएनएम ऊषा वर्मा द्वारा कुल 23 बच्चों तथा 07 गर्भवती महिला का टीकाकरण किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एएनएम ऊषा वर्मा को निर्देशित किया कि सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाए। टीकाकरण से कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे।निरीक्षण के समय  डॉ जावेद अख्तर,आशा रोली सिंह,राम देवी, आगनवाड़ी कार्यकत्री सत्यवती देवी आदि उपस्थित रहे।


          हिन्दी संवाद न्यूज़ से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              9452137917
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने