अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने त्योहारों को लेकर दिये निर्देश 
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एंव सभासदों की बैठक पालिका के सभागार में की गई। बैठक के दौरान जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्योहार
के दृष्टिगत नगर में साफ- सफाई चूना पानी प्रकाश की व्यवस्था पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार को लेकर नगर में साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए,उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। इस दौरान नगर सभासद राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, सुभाष पाठक, नन्दलाल तिवारी,विनोद गिरी,संदीप मिश्रा,मनोज यादव, सुशील साहू,अक्षय शुक्ला,मनीष तिवारी मोनू शारीब,कुमैल खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
              हिन्दी संवाद न्यूज़ से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने