बलरामपुर, संवाददाता।आगामी एक सितंबर से भाजपा की ओर से जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में शनिवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी रहे। सदस्यता अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक महापर्व की तरह है और यह अभियान आम आदमी भाजपा से जोड़कर राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने की महत्वपूर्ण कड़ी है।
 उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी दावेदार 20 हजार, विधायक दस हजार, ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन पांच-पांच हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष व विधानसभा संयोजक पांच-पांच सौ सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को चार लाख 40 हजार नए सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिससे पार्टी को और मजबूती मिल सके। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि पार्टी से निर्धारित लक्ष्य को कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ करने का काम करें। जिससे भाजपा को और अधिक विस्तार मिल सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता, वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्रा, पूर्व महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, डीपी सिंह, संदीप वर्मा, ललिता तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने