बलरामपुर नगर में जल पाइप लाइन में मरम्मत के कारण तीन मोहल्ले में जल आर्पूति रहेगी धीमी।
आदर्शनगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नार्मल स्कूल के अन्दर पानी टैंकर के पास खराब जल लाइन को ठीक किया जा रहा है।
इसके कारण आज नगर में मोहल्ला पहलवारा, अलापुर, नौशहरा में जल आपूर्ति धीमी गति से हो पायेगी‌।
 नगरवासियों से आग्रह है कि जल की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। कष्ट के लिए खेद है। 
 
  डी. पी. सिंह बैस
  अध्यक्ष प्रतिनिधि
न.पालि. परि. बलरामपुर। 
        
                 हिन्दी संवाद न्यूज़ से
                     वी. संघर्ष✍️
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने