श्रीमान् जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना  रेहरा बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें। 
                 श्रीमान् जिलाधिकारी बलरामपुर श्री पवन अग्रवाल व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा आज दिनांक 24/08/2024 को थाना रेहरा बाजार में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
         पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। 
 इस अवसर पर प्रभारी थाना रेहरा बाजार व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  
             हिन्दी संवाद न्यूज़ से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                9452137917
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने