भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के पीएम का फूंका पुतला,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

                  हिंदी संवाद न्यूज़ 

अनिल मणि त्रिपाठी धानी ,,,,,,,,,,,,नौतनवा

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बांग्लादेश में कट्टरपंथियों व पुलिस द्वारा अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या, अपहरण, घरों पर कब्जा, लूटपाट, महिलाओं के साथ दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद नौतनवा कस्बा के गांधी चौक पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में पुलिस कट्टरपंथी मुसलमान के साथ मिलकर हिंदुओं के घरों से बच्चों, महिलाओं, युवतियों और पुरुषों को जबरिया निकालकर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर मारपीट रहे हैं।महिलाओं-लड़कियों को अगवा करके धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनके साथ रेप किया जा रहा और घर जला दिए जा रहे हैं। पांच अगस्त के बाद से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार गठन के बाद भी वहां हिंदुओं के प्रति हिंसा नहीं रुक रही है। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, अमित जायसवाल, रवि, सुनील गुप्ता, गौरी शंकर जायसवाल, नर बहादुर राना, अमर थापा, रामविलास जायसवाल, सचिन जायसवाल, रिंकू जायसवाल, गुड्डू सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने